आपका शहरदेवासधर्म-आध्यत्ममध्यप्रदेश

नार्मदीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा नर्मदा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

देवास। नार्मदीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा मुखर्जी नगर स्थित माँ नर्मदा चौराहे पर माँ नर्मदा जी की आरती एवं नर्मदाष्टक पाठ का आयोजन कर नर्मदा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के पं. रोहित उपाध्याय ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार, पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर, समाजसेवी यशवंत तिवारी सहित नार्मदीय स्वजन बडी संख्या में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम माँ नर्मदा के चित्र की पूजा अर्चना कर आरती की गई। तत्पश्चात संयुक्त रूप से नर्मदाष्टक का पाठ हुआ। नार्मदीय कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप चिंचे ने माँ नर्मदा चौराहे के सौंदर्यीकरण की माँग करते हुए विधायक राजे एवं महापौर श्रीमती अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा। संचालन रितेश चौरे ने किया एवं आभार राजेन्द्र कराहे ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...