आपका शहरदेवासधर्म-आध्यत्ममध्यप्रदेश

जवेरी श्री राम मंदिर में धूमधाम से मना रामनवमी पर्व

देवास। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राचीनतम जवेरी श्री राम मंदिर महात्मागांधी मार्ग पर श्रीराम जन्मोत्सव रविवार को बहुत ही उत्साह से मनाया गया। सुबह श्रीराम जी की पूजा-अर्चना कर श्रृंगार किया गया। वैदिक रीतिनुसार मंत्रोच्चार के बीच राम जन्म दोपहर 12 बजे हुआ। तत्पश्चात श्रृद्धालु भक्तों ने श्री रामजी की आरती और स्तुति की। व्यवस्थापक न्यासी के मार्गदर्शन और उपस्थिति में दर्शनार्थियों ने उत्साह और भक्ति भाव से जय श्री राम के उद्घोष से राम भगवान का स्मरण किया। भगवान का पालना लगाया गया था, श्रद्धालुओं ने प्रभु को झूला झुलाया। रामधुन, भगवान का श्रृंगार और मंदिर की साज सज्जा ने उत्सव की महिमा बढाई। फव्वारा और मंदिर की सजधज आकर्षण का केन्द्र रही। दर्शनार्थियो ने बडी संख्या में भगवान राम जी के दर्शन कर प्रसादी का आनंद लिया। मंदिर में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...