आपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र
रामद्वारे के सामने फिर ‘चोरों का धावा’!, होजरी दुकान के ताले चटकाकर नकदी-चांदी के सिक्के उड़ाए, एक ही जगह दूसरी बार चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

देवास। बारिश के बीच शहर में चोरों के हौसले भी मानो बुलंद हैं। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में रामद्वारे के सामने स्थित होजरी की दुकान को चोरों ने फिर निशाना बना दिया। रात के अंधेरे में दुकान के ताले तोड़े और अंदर घुसकर नकदी सहित चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया।

मामले में दुकान संचालक उत्कर्ष जैन ने बताया कि इससे पहले भी दुकान के पीछे लगे वाटर कूलर का कंप्रेसर चोर चोरी कर ले गए थे। उस समय सीसीटीवी फुटेज और आवेदन पुलिस को दिया गया था। अब उसी इलाके में दोबारा चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक ही ठिकाने पर दूसरी बार चोरी… सवाल यही कि चोर बेखौफ हैं या निगरानी में कहीं न कहीं छेद है?





