आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

1 लाख का यूजर चार्ज टारगेट नहीं आया तो 12 हजार 200रूपये का वेतन अटका…! निगम कर्मचारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी, दो माह से वेतन के लिए भटक रहा कर्मचारी, बोला- लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा तो दूसरे विभाग में भेजो

देवास। नगर निगम में यूजर चार्ज वसूली को लेकर अब वेतन रोकने का मामला गरमा गया है। वार्ड क्रमांक-2 में यूजर चार्ज वसूली का काम करने वाले कर्मचारी देवेन्द्र पिता अशोक ने निगम आयुक्त को आवेदन देकर दो माह का रुका वेतन दिलाने और अन्य विभाग में स्थानांतरण करने की मांग की है। कर्मचारी का कहना है कि उसके वार्ड में निर्धारित एक लाख प्रतिमाह यूजर चार्ज वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण उसका वेतन रोका गया है। आवेदन के मुताबिक अप्रैल-मई में 10 दिन का वेतन रोका गया और इसके बाद मई-जून तथा जून-जुलाई के दो माह का वेतन भी नहीं मिला। कर्मचारी का मासिक वेतन करीब 12,हजार 200 रूपये बताया गया है। इसकेस ाथ ही वेतन नहीं मिलने से परिवार के खर्च चलाने में परेशानी होने का हवाला देते हुए कर्मचारी ने घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, किराना सहित अन्य जरूरतों का जिक्र किया है। उसने निगम आयुक्त से साफ शब्दों में कहा कि यदि उससे वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है तो उसे किसी अन्य विभाग में स्थानांतरित किया जाए और उसका रुका हुआ वेतन दिया जाए।
वेतन नहीं मिला तो निगम गेट पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की चेतावनी
आवेदन में कर्मचारी ने गंभीर चेतावनी देते हुए लिखा है कि यदि उसे वेतन नहीं दिया गया तो वह नगर निगम के गेट पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लेगा और इसकी जवाबदारी निगम प्रशासनिक अधिकारी की होगी।
कर्मचारी ने आवेदन की प्रतिलिपि डिप्टी कमिश्नर, राजस्व विभाग अधिकारी और प्रभारी यूजर चार्ज अधिकारी को भी दी है।
अब सवाल—टारगेट पूरा नहीं तो वेतन रोकना कितना उचित…?
मामला अब सिर्फ दो माह के वेतन का नहीं, बल्कि यूजर चार्ज वसूली के टारगेट और कर्मचारी के वेतन के बीच बने दबाव का भी है। यदि कर्मचारी का आरोप सही है तो सवाल उठता है कि क्या वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर वेतन रोकना उचित है…? इस मामले में निगम आयुक्त दलीप कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन कर्मचारी की शिकायत और उसकी गंभीर चेतावनी पर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...