Uncategorized

दीपावली पर आगजनी के बीच मददगार बने पुलिसकर्मी, सीआईएसएफ, आयशर और मीडिया का एसपी ने किया सम्माननवागत एसपी आदित्य मिश्रा की देवास मीडिया परिवार के साथ पहली परिचर्चा, पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर

देवास। नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने एसपी कार्यालय में देवास मीडिया परिवार के साथ पहली परिचर्चा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और पुलिस तथा मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। परिचर्चा के दौरान दीपावली पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। एक ओर पूरा शहर दीपोत्सव की खुशियां मना रहा था, वहीं दूसरी ओर आगजनी की घटनाओं ने चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर दी थी। ऐसे समय में आग पर काबू पाने और राहत कार्यों में पुलिसकर्मियों, सीआईएसएफ, नगर निगम, आयशर कंपनी तथा मीडियाकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के संयुक्त प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। इस सराहनीय सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने पुलिसकर्मियों, नगर निगम, सीआईएसएफ, आयशर कंपनी के प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय, तत्परता और सहयोग से किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का बेहतर ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी सभी विभागों और मीडिया के बीच इसी तरह सकारात्मक तालमेल बनाए रखने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर मीडिया और पुलिस के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने को लेकर भी चर्चा हुई।

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...