
देवास। भारत के लौह पुरूष और देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम पूरे देशभर में आयोजन किया जा रहा है। भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने में सरदार पटेल की अद्वितीय भूमिका सभी के लिये सदैव प्रेरणा का केन्द्र रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ युनिटी का अनावरण सरदार पटेल के 143 वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2018 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। देशभर के आकर्षण एवं एकता के प्रेरणा का केन्द्र है। इस वर्ष सरदार पटेल जी की जन्म जयंती का 150 वां वर्ष शुरू होगा। अनेकों कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किये जायेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा 29 अगस्त को समय सुबह 7.30 बजे देवास सयाजी द्वार से शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए भोपाल चौराहा, वहां से उज्जैन चौराहे होते हुए स्वामी विवेकानंद प्रतिमा समापन होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सभी समाजजन, खिलाड़ी, पत्रकार उपस्थित होंगे।


