
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी आनंदम केंद्र में मकर संक्रांति पर्व एवं आनंद उत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी थे। विशेष अतिथि बीएनपी के प्रधानाध्यापक मुख्तार आलम कुरैशी, जन शिक्षक आतिश कनासिया एवं स्वच्छ भारत मिशन के सुपरवाइजर शाहनवाज खान थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम माता सरस्वती का पूजन किया। सभी बच्चों को मकर संक्रांति पर्व पर तिल्ली के लड्डू एवं पतंग वितरित की गई। श्री सोलंकी ने कहा कि शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति का परिचय भी बच्चों को देना चाहिए। श्री कुरैशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में महानतम है। सभी अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया। उनके द्वारा बनाए मॉडल एवं प्रोजेक्ट कार्य को देखा एवं सराहना की। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य प्रियंका गौड़ एवं राजेश चौहान एवं पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

