
देवास। गार्डन्स एसोसिएशन देवास पिछले कई वर्षो से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन करता आ रहा है। यह संस्था शहरवासियों में निसर्ग के प्रति रूझान बढ़ाने, प्रकृति के विभिन्न रूपों से परिचय करवाने, उत्कृष्ट फूल-पौधों की कई किस्मों को एक ही जगह देखने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी यात्रा में एक और कड़ी जोड़ते हुए दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 18 एवं 19 फरवरी को शहर के मध्य स्थित मल्हार स्मृति भवन में किया जा रहा है। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन ऋषव गुप्ता (आयएएस) कलेक्टर देवास करेंगे एवं 19 फरवरी को पुरस्कार वितरण विशालसिंह चौहान (रा.प्र.से.)निगम आयुक्त देवास करेंगे। 19 फरवरी को शहरवासियों के लिए बागवानी से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। दोनों दिन पुष्प प्रदर्शनी अवलोकन का समय शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।

