
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में शा.के.पी.कॉलेज की साक्षी गौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक पंडित देवी शंकर तिवारी ने शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पुरस्कार स्वरूप 1000 रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों के साथ साक्षी गौर को प्रदान किया।साक्षी की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसपीएस राणा, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर ममता झाला, समिति सदस्य डॉक्टर रश्मि ठाकुर, डॉक्टर सत्यम सोनी, डॉ .माया ठाकुर एवं अन्य प्राध्यापकों ने प्रतिभावान छात्रा साक्षी को इस विशिष्ट उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम से सफलता अर्जित करने हेतु प्रेरित किया।
