आपका शहरधर्म-आध्यत्ममध्यप्रदेश

माता टेकड़ी पर हुआ भव्य एवं ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन

देवास। मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा देवी की पावन टेकड़ी पर मंगलवार को पहली बार भव्य ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रात: 7 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ प्रारंभ हुए आयोजन की पूर्णाहुति हुई। दुर्गा सप्तशती पाठ का वाचन जयंत शास्त्री जी के नेतृत्व में 51 विद्वान वेदपाठी पंडितों द्वारा किया गया। जिसके पश्चात यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। समस्त जोड़ों के द्वारा पूजन कराया गया। तत्पश्चात यज्ञ कुण्ड में बैठे समस्त 51 जोड़ों को महालक्ष्मी के मंत्रों से माँ दुर्गा की प्रतिमा अभिमंत्रित कर माँ लक्ष्मी के रूप में दी। माँ दुर्गा सप्तशती पाठ व हवन के बाद आयोजक देवास टेकरी तीर्थ क्षेत्र समिति एवं संयोजक सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन कर प्रसादी कार्यक्रम प्रारंभ कराया। जिसमें करीबन शहरभर की 1500 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। जिसके बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजनों ने भी प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान अनुष्ठान पश्चात आयोजन समिति द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस विराट आध्यात्मिक आयोजन में शहर सहित अन्य शहरों से भक्तजन देखने के लिए माता टेकड़ी पर उमड़े। माता टेकड़ी पर दिनभर भक्तों का तांता दर्शन एवं अनुष्ठान के लिए लगा रहा। सांसद श्री सोलंकी ने बताया कि उक्त आयेाजन का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को सनातन धर्म से जोडक़र आध्यात्मिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान करना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...