आपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

राममय हुआ शहर का सिविल लाइन थाना, थाना परिसर मे हुआ भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ……

देवास। शनिवार रात को देवास के सिविल लाइन थाने में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अक्सर थानों में अपराधों फाइलों और क्राइम की सुलझाने में पुलिस की टीम लगी रहती है, थाने का माहौल में गहमागहमी होती है, स्टाफ भी तनावपूर्ण की स्थिति में अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन शनिवार को सिविल लाइन थाने के माहौल भक्तिमय रहा, यहां शनिवार को सुंदरकांड का आयोजन किया गया।   उल्लेखनीय है कि हाल ही में थाने का उत्कृष्ट के लिए सम्मान मिला था। थाना सिविल लाईन देवास को उत्कृष्ट आने पर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला देवास सम्मानित किया गया था। जुलाई माह में crime and criminal tracking networking system (CCTNS ) में दर्ज अपराधों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर Government of India ministry of Home affairs के तत्वावधान में सर्वे टीम के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में उसमें घटित होने वाले अपराधों एवं की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों तथा थाने के रखरखाव आदि के संबंध में कुछ उत्कृष्ट थानों का चयन किया गया था जिनमें  मध्य प्रदेश से चयनित किए गए थानों में थाना सिविल लाइंस जिला देवास था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई सर्वे टीम के द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर सभी मानकों पर खरा उतरते हुए  जिला देवास के थाना सिविल लाइंस के द्वारा  भारतवर्ष के उत्कृष्ट 10 थानों में स्थान ग्रहण किया था। 23 जनवरी को को प्रदेश पुलिस के मुखिया सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.के द्वारा अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय जिला देवास व निरीक्षक अजय चानना थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन जिला देवास को केन्द्रीय गृह मंत्री तथा केन्द्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट व ट्राफी दिया जाकर सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...