
देवास। कर्मचारी कॉलोनी में 1980 से स्थापित सबसे पुरानी संस्था सद्भावना मंडल द्वारा 17 नवम्बर को दीपावली मिलन समारोह रखा गया। जिसके अंतर्गत कॉलोनी के वरिष्ठ जनों में डॉ. एम कुमार, किशोर पंड्या, राधेश्याम सोनी एवं पार्षद भूपेश ठाकुर का सम्मान मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आकाश अग्रवाल ने अपने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। मातृशक्ति द्वारा आकाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन मंडल के संयोजक संजय खंडेलवाल द्वारा किया गया। सद्भावना मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन के द्वारा मंडल के उद्देश्यों से अवगत करवाया गया और अंत में मंडल के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में सद्भावना मंडल के सभी सदस्यों और स्थानीय मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम में अरविंद चौधरी, भरत पहाडि़या, संतोष सावंत, दीपक चौधरी, देव चौरसिया, देवेन्द्र शर्मा, हेमंत भार्गव, मुन्ना जायसवाल, विनोद माहेश्वरी, जितेंद्र जायसवाल, राजेश कचोलिया, राजू मल्होत्रा, लक्की खनूजा, कुलदीप वर्मा, मुकेश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

