आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मभोपालमध्यप्रदेश

प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर रामाश्रय में रही धूम, दर्शन के लिए भक्तों का दिनभर लगा रहा तांता

देवास। मक्सी रोड स्थित धर्म-जनसेवा और सामाजिकता की त्रिवेणी रामाश्रय परिसर में रविवार को श्रीराम नवमी पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मंदिर को पताकाओं से सजाया गया, साथ ही एक दिन पूर्व आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। सुबह से भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति दी गई। ठीक दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती विधायक गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य तथा रामाश्रय ट्रस्ट के संस्थापक रमेश कुमार जीतमल अग्र्रवाल, सभपति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, राकेश अग्रवाल, पशुपतिनाथ चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुई। आरती के बाद महाप्रसाद वितरित कर भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मणजी व हनुमानजी के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त जानकारी ट्रस्ट के राकेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...