आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

25 जुलाई को निकलेगी पंढरपुर वारी (दिंडी), महाराष्ट्र समाज ने किया सहभागिता का आह्वान

देवास। महाराष्ट्र समाज, देवास द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आषाढ़ी एकादशी के उपलक्ष्य में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को भव्य पंढरपुर वारी (दिंडी) का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। दिंडी यात्रा का शुभारंभ श्री सिद्धिविनायक मंदिर से होगा, जहां से श्रद्धालु भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए श्री विठ्ठल मंदिर पहुंचेंगे। यहां महाआरती के पश्चात दिंडी पुनः महाराष्ट्र समाज परिसर में संपन्न होगी। आयोजकों ने बताया कि दिंडी में पुरुष श्रद्धालु सफेद कुर्ता-पायजामा तथा महिला श्रद्धालु हरी साड़ी पहनकर शामिल हों, जिससे पारंपरिक वारी की संस्कृति का स्वरूप साकार हो सके। महाराष्ट्र समाज, देवास ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान विठ्ठल के नाम संकीर्तन एवं वारी में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...