आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप के विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का समाजजनों ने किया सम्मान 

देवास। गत दिवस झांसी में आयोजित 15वी राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी मोहित कलम का अपने गृह नगर देवास आगमन पर सर्व आदिवासी समाज की ओर से जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) देवास द्वारा स्काई डाइन होटल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में समाज के सैकड़ो समाजजन उपस्थित हुए। इस सम्मान समारोह में विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मोहित कलम के साथ-साथ उनके शुरुआती कोच सुधीर टोपो का भी सम्मान किया गया। जयस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम बामनिया द्वारा उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। देवास जयस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष छतर सिंह छोटू मुजाल्दा द्वारा समाज के प्रतीक पीला गमछा भेंट किया, साथ ही जयस राष्ट्रीय प्रचारक साहेबसिंह कलम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी का  छायाचित्र भेट किया। जयस सचिव भानु प्रताप द्वारा श्रीफल भेंट किया गया। आभार पंकज बामनिया ने माना। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठगण विजय सिंह कलम, मनोहर सिंह कछवाय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...