आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

देवास में प्रथम बार होने जा रहा है दिगंबर जैन समाज का पंचकल्याणक महामहोत्सवदेश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उपस्थित होंगे 

देवास। दिगंबर जैन समाज के इतिहास में होने जा रहे प्रथम भव्य श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक का आयोजन देवास में स्थानीय साईं विहार कॉलोनी में होने जा रहा है। जिसमें पाषाण से परमात्मा बनने तक की यात्रा पूर्ण की जाएगी। उक्त कार्यक्रम  की तैयारियां तेजी से चल रही है, नगर में स्थित साई विहार कॉलोनी में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में तैयारियां चरम स्तर पर है। भगवान श्री महावीर स्वामी जी के नाम से महावीर धाम का निर्माण ओर कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में पंचकल्याणक होने जा रहा है, जिसमे परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के पट्ट शिष्य विद्यशिरोमणी आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से उनके ही शिष्य मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 निस्पृह सागर जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन 5 से 10 मई तक आयोजित होने जा रहा है। महावीर धाम के निकट ही दी गार्जियन स्कूल के प्रांगण में भव्य पांडाल आयोध्या नगरी की रचना की जा रही है। दिगंबर जैन समाज द्वारा समस्त अंचल के धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन किया है कि सभी इस पावन कार्य में आकर धर्म लाभ लेवे एवं अपनी सहभागिता दर्ज करवाए। 05 मई सोमवार को प्रथम दिवस के मुख्य आयोजन के पात्रों का चयन प्रातः 7.30 बजे से गार्जियन स्कूल प्रांगण में मुख्य मंडप से बाल ब्रह्मचारी भैया विनय के निर्देशन में मुनि द्वय के सानिध्य में होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में संपूर्ण देश से श्रद्धालु जन उपस्थित होंगे।  उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संपूर्ण जैन समाज द्वारा सकल समझो से आव्हान किया गया है की अधिक से अधिक लोग उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें।


Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...