आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

देवास में नवरात्रि पर्व की तैयारियों का निरीक्षण, संभागायुक्त आशीष सिंह बोले श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

देवास। नवरात्रि पर्व जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, माता टेकरी पर श्रद्धा और आस्था का रंग गहराने लगा है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ इस पावन पर्व में देवास पहुंचने वाली है। इसी को देखते हुए गुरूवार को उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने स्वयं माता टेकरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संभागायुक्त ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि देवास में नवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं शीघ्र दर्शन हो, इसके लिए सुरक्षा, यातायात एवं सुविधाओं की पुख्ता तैयारी की गई है। आशीष सिंह ने इस मौके पर अपने देवास से पुराने रिश्तों को भी याद किया। बतौर कलेक्टर उन्होंने देवास में सेवाएं दी हैं और माता टेकरी की भव्यता एवं आस्था से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि देवास की जनता की आस्था को देखते हुए माता टेकरी की व्यवस्थाओं को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु को सुखद अनुभव मिले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। कलेक्टर ऋ तुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने संभागायुक्त को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पीने के पानी, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद, नगर निगम कमिश्नेर दलीप कुमार, अपर कलेक्टनर शोभाराम सोलंकी, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीएम आनंद मालवीय सहित अन्यर अधिकारीगण उपस्थित थे।
नवरात्रि पर्व में माता टेकरी पर उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पर्व के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे। देवास की आस्था का केंद्र माता टेकरी पर इस बार नवरात्रि पर्व और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह की सक्रियता और मार्गदर्शन से तैयारियों में और मजबूती आई है। उनकी पूर्व कलेक्टर देवास के रूप में पहचान और कामकाज का अनुभव देवास प्रशासन के लिए प्रेरणादायी साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...