भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान की उज्जैन शाखा की नवीन कार्यकारिणी घोषित, मनीष राठी बने उपाध्यक्ष

देवास। भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान की मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद अंतर्गत उज्जैन शाखा की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ चार्टर्ड लेखाकार मनीष राठी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष राठी वित्त, कराधान तथा लेखा परीक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन में अनुशासन, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए विशेष पहचान बनाई है। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी की वित्त समिति के प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।
इससे पूर्व वे जिला देवास कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में संगठन ने कई जनहितकारी और व्यावसायिक गतिविधियों का सफल संचालन किया। मनीष राठी वैश्य महासम्मेलन तथा माहेश्वरी समाज में भी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसे उज्जैन सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है। नव नियुक्त उपाध्यक्ष मनीष राठी ने सभी वरिष्ठजनों, सहयोगियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ करेंगे तथा शाखा की गतिविधियों को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।






