राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए देवास के धीरज कल्याणे शहर अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

देवास। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति विभाग द्वारा कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित “National Meeting of DCC Chairpersons (Northern States)” में देवास के अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष धीरज कल्याणे ने भाग लेकर संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका का परिचय दिया। बैठक में राहूल गांधी की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र गौतम ने अनुसूचित जाति वर्ग में नेतृत्व को सशक्त करने तथा इंड्यिन नेशनल कांगेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। बैठक में 14 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। नव नियुक्त शहर अध्यक्ष धीरज कल्याणे के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण रही। शीर्ष नेतृत्व के साथ सीधे संवाद और मार्गदर्शन को उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का अहम अवसर बताया। धीरज कल्याणे ने कहा कि वे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा आने वाले नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।







