Uncategorized

देवास के अमलतास अस्पताल में कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला 26 किलो का विशाल ट्यूमर, ओवेरियन कैंसर से जूझ रही महिला की जटिल सर्जरी सफल, आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

देवास। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ देवास के अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां डॉक्टरों की टीम ने 65 वर्षीय महिला के पेट से करीब 26 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। महिला ओवेरियन कैंसर (अंडाशय के कैंसर) से पीड़ित थी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला के लिए यह सर्जरी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, महिला के पेट में कैंसर की गठान काफी विशाल हो चुकी थी। करीब 26 किलो वजनी इस ट्यूमर के कारण महिला को असहनीय दर्द और कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि वह ठीक से बैठने और खड़े होने में भी असमर्थ थी। ट्यूमर के दबाव के चलते उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. उमेश जेठवानी एवं उनकी टीम ने मोर्चा संभाला। चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीक की मदद से कठिन साइटोरिडक्टिव सर्जरी की और महिला के पेट से करीब 26 किलो वजनी विशाल कैंसर ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. रजत, डॉ. कौशल एवं डॉ. शफक ने सहायक सर्जन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने भी ऑपरेशन के दौरान मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ और अब वह अपने पैरों पर खड़ी हो पा रही है। इस सफलता की खास बात यह रही कि लाखों रुपए खर्च वाला यह जटिल कैंसर ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क किया गया। इससे गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला को बड़ी राहत मिली।

अमलतास समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों की पूरी टीम को बधाई दी। चेयरमैन ने कहा कि अमलतास अस्पताल का संकल्प है कि मालवा-निमाड़ सहित पूरे प्रदेश के मरीजों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो, ताकि उन्हें इलाज के लिए महानगरों की ओर न जाना पड़े।

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...