आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र
देवास के संजय जाजू बने तेलंगाना के नए मुख्य सचिव, कन्नौद तहसील के ग्राम डोकाकुई के निवासी हैं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, 30 जून से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

देवास। देवास जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम डोकाकुई के निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय जाजू (बैच 1992) को तेलंगाना सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति वर्तमान मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव (आईएएस, 1991 बैच) के स्थान पर की गई है, जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संजय जाजू की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से देवास जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, कुशल कार्यशैली और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के लोगों ने इसे देवास के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।






