आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 56वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

देवास। मोती बंगला सेवा केंद्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 56वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी ने संस्था के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला, और उनके द्वारा किए सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दीदी ने कहा कि संस्था की ओर से 18 जनवरी को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह ब्रह्माकुमारी और ब्रह्माकुमार के लिए एक विशेष दिन है। 18 जनवरी यज्ञ के साकार पिता, प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस है। जब वो इसी दिन सन् 1969 में सम्पूर्णता को साकार दुनिया से नया, यानि अव्यक्त थे। पिता ब्रह्मा वो विशेष भाग्यशाली मनुष्य थे जो स्वयं परमपिता परमात्मा (शिव बाबा) के माध्यम से बने सादी मनुष्य आत्माओ को सत्य ज्ञान देते हैं। पुन: सृष्टि पर सतयुग (स्वर्ग) की स्थापना करते हैं। कार्यक्रम के अंत में शहर के गण्यमान्य नागरिको द्वारा पिताश्री ब्रह्मा बाबा पुष्पों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...