आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर देवास में ट्रेड यूनियन का विशाल महासम्मेलन, वेतन बढ़ाने, स्थायी नौकरी और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सहित कई मांगों पर हुई चर्चा

देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के तत्वावधान में देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में सफाई कर्मचारियों का विशाल महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देवास, उज्जैन, मंदसौर, खरगोन, शाजापुर, मक्सी, भोपाल सहित विभिन्न शहरों से ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान, वेतन, स्थायी नौकरी तथा अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झंझोट ने कहा कि वे वर्ष 2017 से सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम मासिक वेतन 25 हजार रुपये किया जाए और उन्हें स्थायी नौकरी दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का सम्मानपूर्वक पालन-पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सड़कों पर सफाई कार्य करने के कारण कई कर्मचारी विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में 25 से 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाए तथा उनके परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाए।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की राष्ट्रीय बैठक अगस्त माह में आयोजित होगी। इसके बाद भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद प्रदेशभर में कर्मचारियों के हितों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झंझोट, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चौहान, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बेरवा, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल जैनवार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पहलवान सांगते, शहर अध्यक्ष विकास सांगते सहित संगठन के पदाधिकारी, सफाई कर्मचारी एवं दरोगा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...