
देवास। 68 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। संघठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय ने बताया कि आयोजन समिति के पदेन अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सम्पन्न की जा रही हैं। प्रतियोगिता संयोजक विश्वमित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। प्रतियोगिता में सॉफ्ट टेनिस,( 14,17,19वर्ष से कम बालक बालिका,) सॉफ्टबॉल (17वर्ष से कम बालक ,बालिका) ताइक्वांडो (19वर्ष से कम बालक, बालिका) मैं पूरे प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 1300 खिलाड़ी एवं 200 ऑफिशल्स भाग लेंगे। सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता पायोनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी।


ताइक्वांडो एवं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर मुखर्जी नगर में होंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 4:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मुखर्जी नगर में होगा। क्रायक्रम के अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास, सुश्री आयुषी देशमुख अध्यक्ष सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट इंदौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश यादव, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, एवं पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीरायसिंह सेंधव होंगे। खिलाड़ियों के रहने के लिए शासकीय एवम अशासकीय विद्यालय में व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवास यातायात, चिकित्सा आदि विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

