आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

विश्व दिव्यांग दिवस पर हुई संगोष्ठी दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता में स्काउट-गाइड ने किया सेवा कार्य 

देवास। जिला  स्काउट संघ के पूर्व जिला सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में सर्वप्रथम भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी  हरिसिंह भारतीय के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन हेड क्वार्टर कमिश्नर अशोक साहू के मुख्य आतिथ्य में,अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा ने की एवं जिला संघ उपाध्यक्ष एन के जोशी  के विशेष आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम  अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर द्वीप प्रचलित किया। तत्पश्चात ईश प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में  अतिथियों ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात शा उत्कृष्ट विद्यालय देवास में दिव्यांग बच्चों की चल रही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे 100मी दौड़,चेयर रेस, नींबू रेस, रांगोली, चित्रकला,मेंहदी प्रतियोगिता के साथ भोजन वितरण व जल सेवा कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर अश्विन घोरपडे, जितेन्द्र मंडलोई, देवकरण सोलंकी आर सी सौलंकी, हेमचंद्र आर्य, शिवनारायण पंवार, मनोज उपाध्याय, मनोज पटेल,संगीता वाटसन, पुष्पा भारती का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...