मानव अधिकार एवं योग-शिक्षा विभाग में नियुक्ति पर पंडित संजय पौराणिक का भव्य स्वागतयातायात सलाहकार समिति ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान, मिठाई बांटकर जताई खुशी

देवास। भारत तिब्बत समन्वय समिति में देवास जिले के मानव अधिकार विभाग संयोजक एवं योग एवं शिक्षा विभाग के जिला संयोजक पद पर पंडित संजय पौराणिक की नियुक्ति होने पर शहर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर यातायात सलाहकार समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष यशवंत तिवारी के नेतृत्व में सदस्यों ने पुष्पमालाओं से सम्मान करते हुए मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पंडित संजय पौराणिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मानव अधिकार, योग एवं शिक्षा के क्षेत्र में समाजहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि पौराणिक लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर जनसेवा से जुड़े रहे हैं, जिसका लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।
सम्मान समारोह में समिति सदस्यों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं को योग और शिक्षा से जोडऩे की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण रहा, जहां उपस्थित लोगों ने पंडित संजय पौराणिक का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंडित संजय पौराणिक ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की जागरूकता, योग के प्रचार-प्रसार एवं शिक्षा के क्षेत्र में समाजहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।






