आपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

शॉर्ट सर्किट से स्कूल में लगी भीषण आग, लाखों की शैक्षणिक सामग्री जलकर राखशासकीय अवकाश के कारण टला बड़ा हादसा, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

देवास।शहर के उज्जैन रोड स्थित नागुखेड़ी के विद्याकुंज स्कूल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। स्कूल के स्टोर रूम से जुड़े एक क्लास रूम में विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा फर्नीचर, बच्चों की कॉपियां, किताबें, स्टेशनरी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री धू-धू कर जलने लगी। स्कूल परिसर से उठते धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को शासकीय अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था और परिसर में कोई छात्र मौजूद नहीं था। यदि स्कूल संचालित हो रहा होता तो सैकड़ों बच्चों की मौजूदगी के बीच स्थिति भयावह हो सकती थी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि दमकल कर्मियों को धुएं और तेज गर्मी के बीच अंदर पहुंचकर आग बुझाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग को अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे स्कूल भवन का बड़ा हिस्सा सुरक्षित बच गया।घटना के दौरान स्कूल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आगजनी में लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर, कॉपियां, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री जलकर नष्ट होने की आशंका है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है, वहीं संबंधित विभाग भी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है। :अवकाश नहीं होता तो हो सकता था बड़ा हादसाशुक्रवार को शासकीय अवकाश होने के कारण स्कूल में छात्र-छात्राएं नहीं थे। यही वजह रही कि यह हादसा केवल आर्थिक नुकसान तक सीमित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही होतीं तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। घटना ने एक बार फिर स्कूलों में विद्युत सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...