आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

बंद मकान में मिले युवक-युवती, जहर खाने से युवती की मौत, लापता नाबालिग की तलाश के बीच मिला दोनों का सुराग, युवक का उपचार जारी

देवास। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इटावा स्थित पुष्पगंज कॉलोनी में शनिवार को एक बंद मकान में युवक और नाबालिग युवती अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से जहरीला पदार्थ भी मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे नाबालिग युवती के परिवार द्वारा लापता होने की सूचना पर सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती देर रात करीब 3 बजे घर से चली गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वह एक युवक लोकेश पिता लालचंद्र बादले उम्र 22  वर्ष निवासी के साथ  पुष्पगंज कॉलोनी के बंद मकान में अचेत पड़ी है।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने की आशंका जताई। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं युवक का प्राथमिक उपचार के बाद अमलतास अस्पताल रेफर किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...