आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज आज निकालेगा भगवान विठ्ठल की पारंपरिक दिंडी यात्रा

देवास। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र समाज देवास द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विठ्ठल (विठोबा) की पारंपरिक दिंडी (शोभायात्रा) श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी। दिंडी यात्रा शाम 4 बजे महाराष्ट्र समाज परिसर से गाजे-बाजे, ढोल-ताशों और विठ्ठल नाम के जयघोष के साथ प्रारंभ होगी। दिंडी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री फड़नीस जी के विठ्ठल मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान विठ्ठल की महाआरती संपन्न होगी। इसके बाद दिंडी पुनः समाज परिसर पहुंचकर संपन्न होगी।

दिंडी संयोजक एवं महाराष्ट्र समाज के सहसचिव शेखर धोड़पकर ने समाज के सभी बंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में पारंपरिक वेशभूषा के साथ दिंडी यात्रा में शामिल होकर भगवान विठ्ठल का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आषाढ़ी एकादशी भगवान विठ्ठल की आराधना का विशेष पर्व है और महाराष्ट्र समाज इस परंपरा का वर्षों से श्रद्धापूर्वक निर्वहन करता आ रहा है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...