आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

देवास RTO का सड़क पर सख्त एक्शन! पीयूसी सेंटर वाली वैन जब्त, बस से ₹1.13 लाख का बकाया टैक्स वसूला

देवास । देवास की सड़कों पर परिवहन विभाग का सख्त पहरा देखने को मिला। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने हाईवे मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाकर यात्री बसों और माल वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा शुक्ला खुद मैदान में उतरीं और बायपास मार्ग पर पीयूसी बनाने वाली एक मारुति वैन को चैक किया। जांच में निर्धारित दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। बाद में वाहन स्वामी द्वारा चालान का निराकरण कराने पर ₹15 हजार का शमन शुल्क वसूला गया।
चैकिंग अभियान में एक यात्री बस भी लंबे समय से बकाया मोटरयान कर के साथ संचालित होती मिली। परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बस संचालक से ₹1 लाख 13 हजार का बकाया मोटरयान कर वसूल किया।
परिवहन विभाग की साफ चेतावनी
जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूल बस और यात्री बस संचालकों से अपील की है कि सभी वैधानिक दस्तावेज पूर्ण रखने और मोटरयान कर जमा कराने के बाद ही वाहनों को सड़क पर उतारें। स्कूल बसों को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के सभी मापदंड पूरे करने होंगे।
परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है दस्तावेज अधूरे मिले या टैक्स बकाया मिला तो चालान के साथ वाहन जप्त करने की कार्रवाई भी होगी। देवास में परिवहन विभाग की यह कार्रवाई उन वाहन संचालकों के लिए सीधा संदेश है, जो नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...