
देवास। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग के धीरज कल्याणे द्वारा स्थानीय शहर कांग्रेस कार्यालय पर नवीन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें संगठन महासचिव जाहिद पठान एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रोशन रायकवार के विशेष अतिथि थे। बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किए। वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। नए पदाधिकारीयो के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं संविधान पर कार्यशालाओं का आयोजन कर गतिविधियां संचालित की जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से अविनाश जेठवा, विक्रम मालवीय,पप्पू परमार , श्रीमती आशा मालवीय, कु साधना हाड़े आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।






